मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा गांव में सेम के लत्तर लगाने को लेकर उत्त्पन्न विवाद में 65 वर्षीय बेसहारा वृद्धा कुंती कुंवर को लाठी - डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बेसहारा घायल कुंती कुंवर को उनकी बेटी दामाद ने रेफरल अस्पताल लाकर इलाज करवाया।
घायल कुंती कुंवर ने बताइ कि मेरे पड़ोस के स्व सेवक भुइयां की पत्नी की जमीन में सेम का बीज लगा ही रही थी कि अचानक अपना ही गोतिया भरदुल भुइयां एवं उसके परिजनों ने मेरे घर के सामने सेम का पौधा मत लगाओ, बोलकर पीटना शुरू कर दिया। जिसमें भरदुल भुइयां के अलावे उसकी पत्नी प्रभा देवी, बबलू भुइयां पत्नी सरसतीया देवी, विकास भुइयां एवं उसकी पत्नी तथा भरदुल भुइयां के पुतोह ने लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया।