भवनाथपुर : भवनाथपुर केतार थाना क्षेत्र के केतार गांव में मोबाईल से बात करने पर एक महिला सहित दो को लाठी डंडे से मार कर घायल कर दिया। घायलों में मती देवी 40 वर्ष व उसका पुत्र नीरज ठाकुर 21 वर्ष का नाम शामिल है। घायल दोनों को घर वालो ने घायल अवस्था में इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां पर इलाज चल रहा है।
घटना के बारे में घायल नीरज ठाकुर ने बताया कि मैं अपने मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। कि अचानक पीछे से आकर सूरज महतो, धर्मेन्द्र महतो मेरा मोबाइल छीन कर लाठी डंडे से मेरे सिर पर मार कर घायल कर दिया। घर पर मैं जब अपनी मां से घटना के बारे में बताया तो मां जब उनसे पूछने उनके घर गई तो मां को रोक कर उसे भी मारकर घायल कर दिया मुझे नहीं पता कि हमें क्यों मारे? घटना की जानकारी लिखित रूप से स्थानीय थाने को दिया गया है।