कांडी : कांडी पुलिस ने शुक्रवार को दो बाईक चोर तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दीया है।थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि खरौंधा गांव के रहने वाला आशु दुबे व धीरज पासवान को बाईक चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उक्त दोनों 7 जुलाई को पतिला गांव से 10 बजे रात को हीरो कंपनी की एक बाइक की चोरी कर फरार हो गए थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया। उधर पतिला गांव से ही वारंटी बबलू खलीफा को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया गया।