गढ़वा : गढ़वा में आज एक साथ छह कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसी के साथ गढ़वा में कुल संक्रमितों की संख्या 120 हो गई है। राहत की बात यह है कि आज तीन संक्रमित ठीक होकर वापस घर भी लौटे हैं। अब तक कुल 108 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 12 है। इन सभी संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड अस्पताल में किया जा रहा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि गढ़वा में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि आज मिले छह कोरोना संक्रमितों में से एक रंका का, एक गढ़वा पुलिस लाइन का, दो रमना के टंडवा का व दो बंशीधर नगर का है। सभी को इलाज के लिए कोविड अस्पताल लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि गढ़वा में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसफर शुरू हो गया है। इन मरीजों में संक्रमण कहां से आया इसकी जांच की जा रही है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही। इसमें से कोई भी संक्रमित सरकारी क्वॉरेंटाइन में नहीं था।