गढ़वा : प्रतिबंध के बावजूद भवनाथपुर में बालू माफिया सक्रिय शीर्षक नूतन टीवी के वेबसाइट पर दिखलाएंगे खबर को झारखंड पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया है तथा अपने टि्वटर हैंडल से उपायुक्त गढ़वा तथा पुलिस अधीक्षक गढ़वा को इस खबर जुड़े मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है। मालूम हो कि झारखंड सरकार द्वारा नदियों से बालू के उठाव पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भवनाथपुर के विभिन्न नदियों से बालू का कारोबार बालू माफिया द्वारा सक्रियता से चलाया जा रहा है। इसी खबर के आलोक में गढ़वा के उपायुक्त तथा आरक्षी अधीक्षक को मामले को संज्ञान लेने का निर्देश दिया गया है। उम्मीद है कि भवनाथपुर की जनता की अपेक्षा के अनुरूप प्रतिबंधित बालू के उठाव के झारखंड सरकार के आदेश का अनुपालन करते हुए गढ़वा जिला प्रशासन सक्रिय बालू माफिया पर अब अंकुश लगायेंगे।