whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189327
Loading...


संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल खजुरी के सभी बच्चे हुए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

location_on बड़गड access_time 10-Jul-20, 05:59 PM visibility 700
Share



संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल खजुरी के सभी बच्चे हुए प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
अंशिका को सम्मानित करते प्रिंसिपल व अन्य


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में बाडी़ खजुरी स्थित संत पीटर इंग्लिश मेडियम स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने सौ प्रतिशत सफलता पायी है। यह बता दें की उक्त विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा भण्डरिया के कंजिया स्थित संत अंतोनिष उच्च विद्यालय से बोर्ड की परीक्षा लिखी गयी थी। इस परीक्षा में विद्यालय के कुल 36 छात्र-छात्रा शामील हुये थे। संत पीटर स्कूल के उक्त सभी विद्यार्थीओं ने प्रथम श्रेणी से उतीर्णता हासिल कर अपने विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय में अध्ययनरत अंशिका गुप्ता ने 93% अंक ला कर गढ़वा जिले की सकेंड टॉपर बनी है। छात्रों के इस सफलता से विद्यालय के प्रिंसिपल फादर जयपॉल सहित शिक्षक व शिक्षिका ने हर्ष व्यक्त किया है।
साथ ही सभी छात्रों को बधाई दी है। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में फादर जायपॉल ने जिले की सकेंड टॉपर अंशिका गुप्ता को सम्मानीत किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अंशीका के पिता मनोज कुमार गुप्ता मुख्यरुप से उपस्थित थे। इधर प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्रोपदी मिंज के अनुशार इनके विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में कुल 89 छात्र शामील हुये थे । जिसमें 13 छात्र प्रथम श्रेणी, 21 छात्र द्वितीय श्रेणी व 03 छात्र तृतिय श्रेणी से पास हुए। यहां के 52 छात्र फेल हो गये। इसी तरह उच्च विद्यालय बोडरी के प्रधानाध्याक मुकेश कच्छप ने बताया की उनके विद्यालय से कुल 55 छात्र परिक्षा में शामील हुए, जिसमें मात्र 19 छात्र ही उतीर्ण हो सके।
यहां के 36 छात्र फेल कर गये। इसी तरह चपिया मदगडी़ उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश लकडा़ ने बताया की उनके यहां से मात्र 07 छात्र परिक्षा में शामील हुए थे । जिसमें 03 छात्र द्वितीय श्रेणी तथा दो छात्र तृतिय श्रेणी से उतीर्ण हुये। यहां के दो छात्र फेल कर गये।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play