बिग ब्रेकिंग
एनएच 75 सड़क में बने गड्ढे के कारण घटी दुर्घटना
मृतक महिला बिश्रामपुर वार्ड नंबर 15 की रहने वाली है
गढ़वा : आज एन एच 75 के गढ़वा रेहला रोड में उडसुगी के पास टेम्पो पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि इस दुर्घटना में दो बव्यक्ति घायल हो गए है।
मृतक महिला की पहचान पलामू जिले के विश्रामपुर वार्ड नं 15 के बिनय माझी की पत्नी पुष्प देवी के रूप में हुई है। उक्त महिला गढ़वा बाजार सिमित से सब्जी खरीद कर वापस लौट रही थी, तभी एनएच 75 के उड़सुगी के पास गड्ढे में टेम्पू गिरने से पलट गया, जिससे यह हादसा हुआ है
एनएच 75 में बने गड्ढे के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं बावजूद प्रशासन का ध्यान इस ओर है, और न ही जन प्रतिनिधि का।