बिशुनपुरा/गढ़वा : गढ़वा जिले के बिशुनपुरा प्रखंड के कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा को 4000 रु लेते रंगे हाथों पलामू एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बिशुनपुरा प्रखंड के कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा, बिशुनपुरा पंचायत के पिपरी खुर्द ग्राम के निवासी देवनाथ कुशवाहा से उनके जमीन के अपग्रेडेशन के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे। देवनाथ कुशवाहा ने इसकी शिकायत पलामू एसीबी टीम से की। पलामू एसीबी टीम ने अपने स्तर जांच पड़ताल करने के बाद, आज शुक्रवार की सुबह 8 बजे कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा को नगर उंटारी स्टेशन के समीप उनके आवास से 4000 रु घुस की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पलामू एसीबी की टीम गिरफ्तार कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा को लेकर पलामू स्थित अपने कार्यालय चल दी है।
गिरफ्तार कर्मचारी दिलीप कुमार बैठा पलामू जिले के विश्रामपुर थाना के लालगढ़ बिहार के रहने वाले हैं।