whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175656
Loading...


गढ़वा में पहली बार कोई कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया, वन विभाग का एक कर्मचारी भी संक्रमित

location_on गढ़वा access_time 09-Jul-20, 07:17 PM visibility 660
Share



				गढ़वा में पहली बार कोई कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया, वन विभाग का एक कर्मचारी भी संक्रमित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले में पहली बार कोई कैदी कोरोना संक्रमित पाया गया है। साथ ही एक वन विभाग का कर्मचारी भी संक्रमित हुआ है। आज गढ़वा में स्थानीय स्तर पर कोरोना संक्रमण की की गई जांच में दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक कैदी है, जबकि दूसरा वन विभाग का कर्मचारी है। इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 114 हो गई है। इसमें 105 लोग ठीक होकर अपने घर वापस चले गए हैं। जबकि 9 लोगों का इलाज अभी भी कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। बताया गया कि भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी के वनखेता सुरक्षित वन क्षेत्र में अवैध तरीके से वन भूमि की जमीन के जोतकोड़ करते पकड़े गये कैदी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजेटिव आने के बाद से वनकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ड्यूटी में तैनात कर्मी अपने आपको रेंज ऑफिस स्थित आवास में होम क्वारन्टीन कर लिया है। इस कारण गुरुवार को सारा दिन रेंज ऑफिस के गेट में ताला बंद रहा। बताते चलें कि बुधवार को अरसली के गार्ड दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह निवासी को जो वर्तमान में अपने ससुराल वनखेता में आकर रहने वाले व्यक्ति को वन भूमि की जमीन को अवैध तरीके से जोतकोड़ करते पकड़कर गढ़वा न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया था। जेल जाने से पूर्व उक्त आरोपी का कोरोना की जांच करायी गई थी। जिसका रिपोर्ट गुरुवार को पॉजेटिव आया। फिलहाल उक्त कैदी को स्वास्थ्य विभाग की टीम मंडल कारा से कोविड अस्पाल में शिफ्ट करने की तैयारी में जुट गई है।
सिविल सर्जन डा. एनके रजक ने कहा कि कैदी के संपर्क में आए लोगों का पहचान कर जांच के लिए उनका भी सैंपल लिया जाएगा। जबकि मोबाइल ऑफ होने के कारण जेल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play