मझिआंव : मझिआंव थाना क्षेत्र के खरसोता गांव से पुराना फरार वारंटी अरविंद पासवान को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर थाना लाया गया। उसके पश्चात न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।
इधर इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि केस कांड संख्या 139/16 धारा 307 के पाँचवा नम्बर का फरार वारंटी अरविंद पासवान को देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस कांड में छह अभियुक्त शामिल हैं। जिसमें अभी तक पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गई है। एक और वारंटी अभी भी फरार है। फरार वारंटी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान जारी है। बहुत ही जल्द उनको भी गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
इस गिरफ्तारी अभियान में एएसआई जामा खड़िया दल - बल के साथ शामिल थे।