whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27175798
Loading...


एसबीआई के सीएसपी द्वारा फर्जी खाता खोल कर छात्र-छात्राओं के,ग्रामीणों के पैसे की अवैध निकासी

location_on बंशीधर नगर access_time 09-Jul-20, 06:31 PM visibility 662
Share



एसबीआई के सीएसपी द्वारा फर्जी खाता खोल कर छात्र-छात्राओं के,ग्रामीणों के पैसे की अवैध निकासी
भुक्तभोगी


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी स्पेशल बंशीधर नगर : सरकार द्वारा गरीबों, छात्र-छात्राओं को पैसे की निकासी व उनकी परेशानियों को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में बैंकों के मिनी शाखा के द्वारा भुगतान करने की सुविधा दिया जा रहा है। वहीं सीएसपी संचालक द्वारा फर्जीवाड़ा करके फर्जी खाता खोलकर अवैध निकासी का मामले का खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीणों के घर सभी के एटीएम कार्ड पहुँच गया। इतना ही नहीं सीएसपी संचालकों के द्वारा छात्र-छात्राओं का भी फर्जी खाता खोल कर उनके छात्रवृति, किट का पैसा, सायकिल के पैसे की निकासी कर लिया गया। कैसे हुआ इसका खुलासा : बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी पंचायत के सारो ग्राम में अचानक से ग्रामीणों-छात्र-छात्राओं के एटीएम कार्ड आने शुरू हो गए।
तब ग्रामीणों ने पता करना शुरू किया तो पता चला कि उक्त सभी खाता नगर उंटारी प्रखंड के कोइन्दी ग्राम निवासी फिदा उसैन एवं उसका भाई लेयकात अंसारी के सीएसपी से खोला गया है। ग्रामीण लीला देवी, गुड्डू बियार ने बताया कि अपने ग्राम के ही कुछ लोग कुछ वर्ष पहले जब कार्ड बनवाने के नाम पर आधार कार्ड मांग कर ले गए थे। जब कार्ड तो नहीं बना, पर फर्जी तरीके से खाता खुल गया। इतना ही नहीं सारो ग्राम के राजमन बियार के मध्य विद्यालय में कक्षा 8 में पढ़ने वाले पुत्र - पुत्री सतेंद्र बियार तथा उषा कुमारी का खाता भी वर्षों पहले खुल गया है। जिसमें छात्र वृति, किट का पैसा तथा सायकिल का पैसा आया, लेकिन वह पैसा छात्र-छात्राओं तक न पहुच कर फर्जी तरीके निकासी कर लिया गया। इस संबंध में जब विद्यालय के प्रधानाचार्य व सीएसपी संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो किसी से संपर्क हो सका।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play