whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162732 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

प्रतिबंध के बावजूद भवनाथपुर में बालू माफिया सक्रिय

location_on भवनाथपुर access_time 09-Jul-20, 06:03 PM visibility 690
Share



प्रतिबंध के बावजूद भवनाथपुर में बालू माफिया सक्रिय


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : सरकार ने वैध बालू के घाटों में खनन पर पूर्णतः रोक लगा रखी है। बावजूद बालू माफिया सरकार के आदेश को धता बताते हुए दिन के साथ - साथ, अंधेरी रात में भी अवैध बालू उत्खनन कर केतार व भवनाथपुर क्षेत्र के नदियों से ला कर लाभुकों से मोटी रकम वसूली करने में मशगूल हैं। प्रशासन भी आंख बंद किये हुए है। इस अवैध बालू के कारोबार में सफेदपोश से लेकर छोटे स्तर के बालू कारोबारीयो की भी चांदी कट रही है। करीब एक दर्जन ट्रैक्टर से 20 से 25 ट्रिप बालू प्रतिदिन ये माफिया बेच रहे हैं। बिगत 15 दिनों से बालू का अवैध कारोबार चरम पर है। परन्तु इस ओर न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों का। इस अवैध कारोबार में उक्त दोनों विभाग के पदाधिकारियों का बालू माफिया के साथ गठजोड़ से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
Advertisement
मालूम हो कि बीते सात जुलाई को ही अवैध बालू के कारोबार को लेकर केतार थाना के ताली ग्राम के ढाई दर्जन ग्रामीणों ने गढ़वा उपायुक्त व खनन विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर बालू माफिया के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाते हुए दोषी पर करवाई की मांग किया था। मांग करने वाले ग्रामीण अंकित कुमार, गोविंद कुमार, शशि सिंह, मुनेश्वर साह, नितेश कुमार गुप्ता, रोशन कुमार, नन्दू साह, राजेश्वर गुप्ता, राम बाबू साह, दयानन्द विश्कर्मा ने उपायुक्त को दिए आवेदन में साफ उल्लेख किया है कि केतार के ताली गांव निवासी मूंगा साह पिता रामचन्द्र साह के द्वारा लगभग एक माह से पंडा नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर अपने घर के पास एवं अमराहि दह मंदिर के पास लगभग 100 ट्रैक्टर बालू डम्प किया गया है।
Advertisement
साथ ही प्रति दिन लगभग 20 ट्रिप बालू यहां से भवनाथपुर व अन्य जगहों पर ढाई से तीन हजार रु में बेचा जा रहा है ।जबकि हमसभी ग्रामवासियों को प्रधान मंत्री आवास निर्माण के लिए बालू उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मूंगा साव का केतार थाना से लेकर अनुमंडल पुलिस तक का संरक्षण प्राप्त होने के कारण दिन दहाड़े व रात्रि में भी बालू का ढुलाई धड़ले से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री लाभुकों के द्वारा मना करने पर मूंगा साह के द्वारा उन्हें जान से मारने व झूठा मुकदमा में फंसाने की धमकी से हम सब ग्रामीण डरे सहमे हैं। क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार मूंगा साह का पूर्व से ही नक्सली व माफिया के साथ गठजोड़ रह चुका है। ग्रामीणों ने उक्त पदाधिकारियों को अवैध बालू डम्प व ट्रैक्टर से बालू ढुलाई की विडियो की सीडी भी उपलब्ध कराया है।
Advertisement
परन्तु शिकायत के 48 घण्टे गुजरने बावजूद न जांच हुई न ही कोई करवाई की जा सकी है। जिससे बालू माफियाओं के मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play