whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162646 readers visited
Loading...

Advertisement

उपमुखिया मो मोस्ताक के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव के लिये दिये गये आवेदन स्वीकृत

location_on रमकंडा access_time 28-May-20, 05:45 PM visibility 709
Share



उपमुखिया मो मोस्ताक के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव के लिये दिये गये आवेदन स्वीकृत


रमकंडा संवाददाता check_circle
संवाददाता



रमकंडा: रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के वार्ड सदस्यों द्वारा वर्तमान उपमुखिया मो मोस्ताक के विरोध में अविश्वास प्रस्ताव के लिये दिये गये आवेदन के आलोक में मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव स्वीकृत हो गया। वहीं बीडीओ रामजी वर्मा ने अविश्वास प्रस्ताव के लिये आगामी तीन जून को तिथि का निर्धारण कर इसकी सूचना जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्रेषित किया है। तिथि का निर्धारण होने के साथ ही वर्तमान उपमुखिया को पंचायत अंतर्गत संचालित सभी विकास कार्यों पर अगले आदेश तक रोक लगाने का आदेश बीडीओ ने दिया है।जानकारी के अनुसार पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों ने प्रपत्र क में अविश्वास प्रस्ताव के लिये आवेदन दिया था। जिसके आलोक में प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार ने आवेदन की सत्यता की जांच करते हुये मंगलवार को अविस्वाश प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया।
Advertisement
अविश्वास प्रस्ताव के लिये आगामी तीन जून को ग्राम पंचायत कार्यालय बलिगढ़ के सभागार में सुबह 11 बजे से बैठक होगी। इधर दूसरी तरफ तिथि का निर्धारण करने के साथ ही अविश्वास प्रस्ताव की सूचना को लेकर सभी वार्ड सदस्यों को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। विदित हो कि बलिगढ़ पंचायत के मुखिया अनिता देवी के निलंबित होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों का संचालन के लिये वर्तमान उपमुखिया को वित्तीय प्रभार दिया गया था। लेकिन उपमुखिया पर पंचायत के विकास कार्यों में सहमति से लिये गये निर्णय में अक्सर बाधा पहुंचाये जाने,महिला प्रतिनिधि के साथ अभद्र व्यवहार करने सहित महिला वार्ड सदस्यों को अनपढ़ महिला की संज्ञा देते हुये तानाशाही रवैया अपनाये जाने का आरोप लगाते हुये इसी माह में सभी वार्ड सदस्यों ने प्रपत्र क के माध्यम से उपमुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव के लिये बीडीओ को आवेदन जमा किया था।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play