बिजली अपडेट
गढ़वा : बी - मोड़ ग्रिड से गढ़वा सब स्टेशन में विद्युत आपूर्ति बहाल हो चुकी है। गढ़वा के सभी फीडरों जिनमें सर्किट हाउस, टाउन -1, टाउन - 2, वाटर वेज, रंका रूलर एवं मेराल शामिल है, उनमें विद्युत आपूर्ति बहाल करने हेतु बारी - बारी से ट्रायल लिया जा रहा है। जिस फीडर के 11 केभीए लाइन में फाल्ट नहीं होगी उस फीडर में विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। फाल्ट के कारण जिस फीडर में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाएगी, उनका फाल्ट ढूंढ कर देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। कुल मिला जुला कर देर रात्रि तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।