गोदरमाना : रंका प्रखंड के चुटिया पंचायत गोदरमाना के झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव के नेतृत्व में रविवार को 4 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल रांची में मिला था। आज जैसे ही यह खबर आई की मंत्री का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है, कुछ लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जाकर मंत्री से मिलने वाले सभी 4 लोगों ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना सैंपल जांच के लिए दिया तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर खुद को होमक्रोनटाइन कर लिया है। मंत्री से मिलने वालों में झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंभू यादव चुटिया पंचायत के सक्रिय कार्यकर्ता मनोज जायसवाल, भोला गुप्ता एवं समाजसेवी शंभू गुप्ता शामिल हैं।