बिशुनपुरा : बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव निवासी माखन सिंह खेरवार को बिशुनपुरा एएसआई ज्वाला सिंह के नेतृत्व में उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
यह जानकारी देते हुये थाना प्रभारी चुनवा उराँव ने बताया कि माखन सिंह खेरवार बंशीधर नगर थाने में 302 का मुजरीम था, जो पिछले लगभग छह वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया था। जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा भेज दिया गया है।