गढ़वा :मुख्य सचिव झारखंड रांची द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा जिले की विकास योजना की समीक्षा किया गया इस दौरान उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता गढ़वा प्रवीण कुमार गागराई ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न विभागों यथा चिकित्सा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, मत्स्य विभाग, गव्य विभाग सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से संबंधित 2 योजनाओं यथा सामुदायिक शौचालय निर्माण एवं जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाए जाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा ने बताया कि विभाग को जिले में कम्युनिटी टॉयलेट बनवाने का निर्देश है, जिसके लिए सर्वप्रथम स्थल चिन्हित करने का कार्य किया जाना है जिसके उपरांत अंचलाधिकारी से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य है।
ऐसे में अपर समाहर्ता ने उन्हें सामुदायिक शौचालय निर्माण का एस्टीमेट 4 से 5 दिनों के भीतर भेजने की बात कहीं साथ ही जल जीवन मिशन के एक्शन प्लान को 2 से 3 दिनों के अंदर देने का निर्देश दिया। वहीं जिला मत्स्य पदाधिकारी एवं गव्य विकास पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि डेयरी के लिए अब तक कुल 106 लाभुकों जिनके पास दुधारू गाय हैं को केसीसी के तहत ऋण उपलब्ध कराने हेतु प्रतिवेदन संबंधित प्रखंड कार्यालय को भेज दिए गए हैं। इसी प्रकार कुल 130 मत्स्य पालकों को भी केसीसी ऋण उपलब्ध कराने हेतु प्रतिवेदन संबंधित प्रखंड कार्यालय में भेजा जा चुका है, तथा इसकी सूची अग्रणी बैंक प्रबंधक गढ़वा को भी दे दी गई है। बैठक में असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा बताया गया कि सभी क्वॉरेंटाइन सेंटर बंद कर दिया गया है साथ ही विभिन्न प्रखंडों; रंका, मेराल, नगर उंटारी, धुरकी, भंडारिया में अकस्मात मरीजों हेतु दस- दस बेड की व्यवस्था की गई है।