केतार : केतार थाना क्षेत्र के ताली में पंडा नदी के पुल के पास अज्ञात लोगों के द्वारा गोवंश के हत्या किए जाने के बाद से ताली तथा आसपास के इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। इधर इस मामले में ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर दूसरे समुदाय के 2 लोगों को पकड़कर बंधक बना लिया। शुक्र रहा कि खबर मिलते ही, जब तक गांव वाले बंधक बनाकर मारपीट कर ज्यादा क्षति पहुंचाते वहां केतार की पुलिस पहुंच गई। केतार पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल उक्त दोनों को अपने कब्जे में कर लिया तथा इसकी सूचना मुख्यालय को दी। पुलिस मुख्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए, प्रोटेक्शन में नगर उंटारी के डीएसपी अजीत कुमार को भवनाथपुर पुलिस बल के साथ भेजा गया, जिन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए ग्रामीणों को समझा - बुझाकर बंधक बनाए गए दोनों लोगों को मुक्त करा दिया।
इस मामले को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
इधर इस मामले में भवनाथपुर के विधायक भानु प्रताप शाही ने अपने फ़ेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि वे भवनाथपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र को केरल नहीं बनने देंगे।