गढ़वा : झारखंड प्रदेश परशुराम सेना के अध्यक्ष दिलीप तिवारी ने राम सरेस तिवारी को संगठन का पलामू प्रमंडल का महामंत्री मनोनीत किया है। परशुराम सेना का पलामू प्रमंडल का महामंत्री मनोनीत करते हुए उन्हें पलामू प्रमंडल में परशुराम सेना के संगठन को मजबूती दिलाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। श्री तिवारी गढ़वा जिले के मेराल थाना के करकोमा गांव के मूल निवासी है।
महामंत्री मनोनीत होने पर श्री तिवारी ने कहा कि संगठन ने मुझ पर विश्वास करते हुए जो जिम्मेवारी सौंपा है, उस पर मैं अपनी ओर से पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करुंगा। साथ ही पूरे प्रमंडल में संगठन को मजबूत करते हुए संगठन के कार्यों एवं उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
सरेश तिवारी के महामंत्री मनोनीत होने पर मिथलेश तिवारी उर्फ छठन तिवारी, गुड्डू तिवारी, विकेश तिवारी, राकेश तिवारी, शशिकांत द्विवेदी, राजू तिवारी, संजय तिवारी, मनोज तिवारी, गोलडू तिवारी, धीरज तिवारी, श्यामा तिवारी, निर्मल चंद्र शुक्ला, गोरख नाथ तिवारी, संतोष तिवारी, शिवम तिवारी, आयुष कुमार तिवारी, सोनू पांडे, अनुपम मिश्रा, संजीत कुमार चौबे, कौशल मिश्रा, शिवानंद तिवारी, रोहित तिवारी, हिमांशु तिवारी, दिव्यांशु तिवारी आदि ने श्री तिवारी को बधाई दी।