कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चोका के टोला भैंसहि निवासी कृष्णा शाह के 22 वर्षीय पुत्र संजय शाह ने मंगलवार की रात्रि अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों के अनुसार संजय कुमार शाह मानसिक रूप से विछिप्त था, जिसका इलाज रांची स्थित कांके अस्पताल में चल रहा था। वह मंगलवार के सुबह घर में खाना - पीना खाकर इधर - उधर गांव में घुमा - फिरा। शाम को भोजन के पश्चात वह अपने बेड पर सोने चला गया। उसके बाद सभी परिजन अपने - अपने घर में सोने चले गए। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो देखा की संजय अपने घर में खपड़ैल मकान के कंडी में फांसी लगा लिया है। उसका शव झूलता हुआ देखा उसके बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी कांडी थाना को दी गई।
सूचना पाकर कांडी थाना के एसआई मुकेश कुशवाहा व राहुल ने दल - बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेज दिया है।