whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157161 readers visited
Loading...

Advertisement

60 वर्षीया पत्नी ललिता कुँवर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई

location_on बंशीधर नगर access_time 28-May-20, 05:26 PM visibility 674
Share



60 वर्षीया पत्नी ललिता कुँवर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के गंगटी ग्राम निवासी स्वर्गीय रेवती रमन प्रताप देव की 60 वर्षीया पत्नी ललिता कुँवर की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई।वे गंगटी स्थित अपने भंडार पर अकेली रहती थी। ग्रामीण हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे है। घटना की सूचना के बाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार दल बल के साथ मृतका के घर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे है। घटना की जानकारी होते ही उनके परिवार के सदस्य गंगटी पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह गांव के ही हितन सा ह जो उनके घर दूध दुहते थे, सुबह पहुंचे तो आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नही खुला। तो वे अपने घर चले गए।पुनः करीब 10 बजे वे आकर आवाज लगाए, इसके बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो वे आस पास के लोगो को जानकारी दिया।
Advertisement
इसके बाद लोग आंगन का दीवार फांदकर अंदर घुसे तो देखा कि उनका शव पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मृतका के बेटी व दामाद पहुंच चुके है। मृतका के भसुर अजय प्रताप देव ने बताया कि बक्सा का ताला टूटा हुआ है।पुत्री रोशनी देवी व उनके दामाद ने आरोप लगाया कि नकद सहित आभूषण नहीं है। घर के पीछे का खिड़की टूटा होने पर ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया है कि चोरी की नीयत से घर मे घुसे चोर घटना को अंजाम देने के बाद खिड़की को तोड़कर बाहर निकल गए होंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी अजित कुमार ने कहा कि अनुसंधान जारी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह,थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी,एस आई अमरेंद्र कुमार, प्रशिक्षु दरोगा राजेश मुंडा, चंद्रशेखर प्रताप देव, बबन प्रताप देव, बिनोद प्रताप देव, मुखिया कृष्णा प्रसाद गुप्ता,लक्ष्मण राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play