धुरकी : धुरकी प्रखंड के किसान केसीसी लोन के लिए प्रखंड कार्यालय में आवेदन जमा कर रहे हैं । इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जायसवाल ने बताया की धुरकी प्रखंड के सभी गांव के किसान किसान क्रेडिट कार्ड लोन के लिए प्रखंड कार्यालय से आवेदन फाॅर्म प्राप्त कर उक्त आवेदन में काॅलम में अपना नाम ग्राम और जमीन का रसीद व बैंक का विवरण भरकर जमा कर सकते हैं। कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए यह भी बताया की सभी प्राप्त आवेदनों की सामुहिक सुचि क्रमवार बनाकर स्वीकृति के लिए संबंधित गांव के बैंक को भेजा जाएगा उसके बाद प्रखंड के किसान बैंक से लोन प्राप्त कर सकते हैं।