मझिआंव : बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रवेक्षिका सुमित्रा देवी एवं प्रभा देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका के साथ समीक्षात्मक मासिक बैठक की गई।
इस बैठक में मुख्य रूप से एमटीआर व भाऊचर ससमय कार्यालय में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। इस संबंध में सुमित्रा देवी ने सभी सेवीका को कहीं की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर डी लिस्ट टंगा होना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी है कि कार्यों में लापरवाही बरते जाने पर विभागीय करवाई किया जाएगा।