बड़गड़ : बड़गड़ प्रखण्ड में बालु के उत्खनन को ले कर झारखंड सरकार द्वारा जारी निर्देश का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। एक तरफ जहां गढ़वा जिले के पुलिस कप्तान श्रीकांत एस खोटरे द्वारा जिले में अवैध बालु के उत्खनन व ढुलाई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसमें संलिप्त वाहनों की जब्ती तक की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बड़गड़ प्रखण्ड में बालु की अवैध उत्खनन व ढुलाई का कार्य अनवरत जारी है।
वर्तमान में सालो गांव में बन रहे बिजली पॉवर ग्रिड में बालु माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में बालु की सप्लाई की जा रही है। गौरतलब है की झारखंड सरकार द्वारा बरसात के मद्देनजर 15 जुन से आगामी 15 अक्टूबर तक नदी के घाटों से बालु के उत्खनन व ढुलाई पर पुर्णंतः रोक लगा दिया गया है।
बावजुद इसके बड़गड़ प्रखण्ड में बालु का उत्खनन व ढुलाई का कार्य अभी तक जारी है।
इस संबंध में बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने कहा की निर्माणाधीन पॉवर ग्रिड में अवैध बालु के डंपिंग की सुचना उन्हें मिली है। इसकी जांच कर अग्रेतर कार्रवाई किया जाएगा ।