बड़गड़ : उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मंगलवार को रमकंडा बीडीओ रामजी वर्मा बड़गड़ प्रखण्ड पहुंचे यहां उन्होंने विभिन्न वेंडरों के दुकानों की जांच की।
उन्होंने जिन दुकानों का निरीक्षण किया उनमें, बड़गड़ के शिवम ट्रेडर्स, जायसवाल ट्रेडर्स व शिल्पा ट्रेडर्स के नाम शामील हैं। यहां बता दें की प्रखण्ड क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं में उक्त वेडरों द्वारा ही सामानों की आपुर्ति की जाती है। बाद में रमकंडा बीडीओ स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय पहुंच कर मनरेगा के रेकर्ड व रायल्टी की जांच की। इस संबंध में पुछे जाने पर बीडीओ रामजी वर्मा ने बताया की जांच में सभी वेंडरों की दुकान सही पाये गये। मनरेगा के रेकर्ड व रायल्टी के प्रति उन्होंने संतुष्टी जताया।
इस अवसर पर प्रधान सहायक विरेंद्र मांझी, वेंडर राधेश्याम जायसवाल, सुभाष गुप्ता, अरुण जायसवाल, बीपीओ संजय लकडा़ आदी उपस्थित थे ।