रमना : गढ़वा के सिविल सर्जन डा नंदकिशोर रजक ने मंगलवार को रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल कर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी मुआयना किया। मास्क, सैनिटाइजर,पीपीई किट, ग्लौब्स आदि सामग्रियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। मौके पर अस्पताल के चिकित्सक प्रवीण कुमार, एएनएम नीलू कुमारी, प्रियंका कुमारी, संतोष ठाकुर सहित सभी अस्पताल कर्मी उपस्थित थे।