भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें घायलावस्था में भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना कैलान गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटी है, जिसमें लालू भुइँया 60 वर्षीय गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बारे में घायल लालू भुइँया ने बताया कि मेरा खेत रात के 12 बजे परमेश्वर भुइँया जोत लिया, जिसको मना करने जब सुबह गया तो, मेरी पत्नी मूर्ति देवी को धक्का - मुक्की करने लगा। जब बीच - बचाव करने हम पहुँचे तो वह गाली - गलौज करते हुवे मेरे साथ मारपीट किया है।
जबकि दूसरी घटना थाना क्षेत्र के छहमईलवा के निकट वन विभाग के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने खड़ा मोटरसाइकिल को धक्का मारकर बीरबल यादव को घायल कर दिया।