केतार : केतार प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के दासीपुर टोला में मृतक विजय पासवान के परिजनों से युवा शक्ति परिषद के अध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद गुप्ता तथा भाजपा के पंचायत अध्यक्ष सीताराम जायसवाल ने मुलाकात कर सांत्वना दिया। साथ ही इस दौरान मनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने 551 रुपये सहयोग राशि तथा सीताराम जायसवाल ने 1टीन रिफाइन, 50 किलो आटा तथा 10 किलो चीनी, क्रिया कर्म के लिए परिजनों को उपलब्ध कराया।