भवनाथपुर :भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भवनाथपुर में 27 दुकानदारों का कोरोना की जांच के लिए सोमवार को सैंपल लिया गया। सिविल सर्जन डॉ एन के रजक के निर्देश पर प्रभारी डॉ दिनेश सिंह ने कोरोना जांच के लिए भवनाथपुर में सरकारी कर्मचारी, टेंपू चालक, दुकानदार सहित जिनका भी कोरोना की जांच नहीं हुई है, वैसे सभी लोगों का सैंपल लिया जा रहा है। अस्पताल में सोमवार को 27 दुकानदारों का सैंपल लिया गया। बाकी का सैम्पल के लिए शुक्रवार को 10 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।