रमकंडा :रविवार को बिराजपुर गांव में हुये वज्रपात की घटना में मृत यासीन अंसारी के जनाजे में शामिल दर्जनों लोगों को मधुमक्खी ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनमें अजहर मंसूरी, मुर्तजा अली, सरताज मंसूरी, अनवर मियां सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्र के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार कब्रिस्तान में शव को दफनाने के दौरान बरगद के पेड़ में पहले से मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद लोग अपने बचाव में इधर उधर भागने लगे। लेकिन तब तक दर्जनों लोगों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया।