बड़गड़ : स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय में सोमवार को प्रखण्ड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने की। इस मौके पर एलडीएम इंदुभुषण लाल, डीडीएम लक्ष्मन कुमार मुख्यरुप से उपस्थित थे।
बैठक में बैंक में ग्रामीणों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये एटीएम की स्थापना कराने की बात कही गयी। साथ ही टेहरी में सीएसपी खोलने के लिये अनुशंसा किया गया। बताया गया की जेआरजीबी के स्थानीय शाखा में केसीसी के कुल अस्सी आवेदन लंबित हैं। इस पर एलडीएम ने शाखा प्रबंधक संदीप उरांव को केसीसी लोन स्विकृत करने का निर्देश दिया। जेएसएलपीएस के बीपीएम को बुढा़ पहाड़ के विस्थापित लोगों से बकरी पालन के लिये उनके समुह से आवेदन प्राप्त कर उन्हें ऋण दिलाने के लिये निर्देशित किया गया।
साथ ही महिला स्वयं सहायता समुह के लोगों से मुर्गी पालन, सुकर पालन व बतख पालन हेतु बैंक में आवेदन दिये जाने की बात कही गयी ।
इस मौके पर उपरोक्त लोगों के अलावे भण्डरिया बीडीओ सुलेमान मुंडारी, बीपीएम विधुशेखर झा आदी उपस्थित थे।