बड़गड़ : बड़गड़ मेन बाजार स्थित रवि मोबाईल सेंटर में रविवार की रात्री अज्ञात चोरो ने छप्पर फाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया ।
दुकान के प्रोपराइटर रवि जायसवाल के अनुसार चोरों ने करीब पचास हजार रुपये के मोबाईल एवं अन्य एसेसिरिज चुरा ले गये। मामले की सुचना बड़गड़ ओपी को दे दी गयी है।
सुचना के बाद ओपी प्रभारी जगनरायण शर्मा ने दुकान की पड़ताल की व घटना की जानकारी ली। घटना के संबंध में बताया गया की रविवार की रात्री अन्य दिनों की तरह रवि अपनी दुकान बंद कर घर चले गये। चोरी की घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब वे सोमवार की सुबह में दुकान खोली। उन्होंने बताया की छप्पर फाड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है।
उन्होंने कहा की चोरों ने उनकी दुकान से दर्जनों मोबाईल सहित पावर बैंक व मोबाईल के अन्य सामान चुरा ले गये ।