बिजली अपडेट
गढ़वा : बिजली विभाग के सूत्रों से जैसी बात हुई है उसके अनुसार ट्रांसमिशन लाइन जो हटिया ग्रिड से रेहला ग्रिड में जोड़ना है, उस कार्य हेतु 4.07.20 से लगातार सुबह 9 बजे से 4 बजे तक, 33 हजार का तीन फीडरों - जिसमें गढ़वा, भवनाथपुर एवं रंका फीडर शामिल है। इन तीनों फीडरों का विद्युत आपूर्ति बंद रखा जा रहा है। यह समय आधिकारिक रूप से सुबह 9 बजे से 4 बजे तक का है। इसमें परमिट लेकर विद्युत आपुर्ति बंद रखा जाता है। परंतु यह परमिट काम शुरू होने के आधार पर कभी सुबह देर से लेकर शाम देर से भी वापस किया जाता है। परमिट के समय के पूर्व एवं समय के बाद भी विद्युत आपूर्ति बाहर से मिल रहे बिजली के उपलब्धता पर निर्भर करता है। जिसके कारण दिन भर बिजली उपलब्ध नहीं रह रही है।
शाम में कार्य समाप्त होने के उपरांत लगभग शाम 6 बजे इन सभी तीन फीडरों का लाइन चालू की जाती है। जो शाम 6 बजे से सुबह 9 बजे तक लगातार गढ़वा जिला के सभी फीडरों में बाहर से मिल रही बिजली के उपलब्धता तथा रोटेशन के आधार पर विद्युत आपूर्ति की जाती है।
आज सोमवार को भी इसी प्रक्रिया के तहत शाम में ट्रांसमिशन लाइन का कार्य समाप्त होने पर 6.15 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। परंतु दुर्भाग्य से थंडरिंग के कारण 33 केभीए तार में फाल्ट होने से ब्रेक डाउन हो गई है। उस 33 केभीए तार में आए फाल्ट को ढूंढने हेतु बिजली विभाग की टीम विभाग के जेई कमल कुमार के नेतृत्व में निकलने वाली है। ताजी जानकारी के अनुसार फ़ोन के द्वारा फरहटिया सब स्टेशन के पास स्विच काट कर ट्रॉयल करवाई गई, जिससे यह पता चला जो फाल्ट है वह रेहला से फरहटिया के बीच में नहीं है।
यह फाल्ट फरहटिया से गढ़वा के बीच में हैं। अब गढ़वा बिजली विभाग की टीम जितनी जल्दी फाल्ट को ढूंढने निकलेगी एवं जितना जल्दी फरहटिया से गढ़वा के बीच के फाल्ट का पता चलेगा उसके आधार पर ही गढ़वा में विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए कुछ भी कहना मुश्किल है। संभावना है कि देर रात 9 से 10 के बीच तक भी विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकती है या हो सकता की पूरे रात भी बिजली आपूर्ति बहाल न हो।
इधर गढ़वा फीडर के अंतर्गत टाउन टू फीडर में अलग से फाल्ट होने के टाउन टू फीडर के अंदर आने वाले गढ़वा शहर के कुछ मुहल्लों में बीती रात्रि से ही विद्युत आपूर्ति बंद थी। जानकारी के अनुसार टाऊन टू फीडर के उस फाल्ट को देर शाम 5 बजे के लगभग दुरुस्त कर लिया गया है।