गढ़वा : कोविड-19 जैसे वैश्विक महामारी के प्रसार को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार ने तत्काल रूप से एक आदेश निर्गत करते हुए आम नागरिकों के लिए सूचना जारी की है कि श्रावण माह में गढ़वा अनुमंडल अंतर्गत कोई भी मंदिर का पट आम नागरिकों के लिए नहीं खुलेगा जबकि मंदिरों में सिर्फ पुजारी जा सकेंगे। श्री कुमार ने सभी नागरिकों से कोरोना जैसे महामारी के प्रसार को देखते हुए मंदिरों में नहीं जाने की अपील की है।