whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226082
Loading...


कोविड -19 में जान पर खेल कर संक्रमितों का इलाज करने वाले चिकित्सक को, वेतन भुगतान के लिए लगानी पड़ रही है कार्यालय का चक्कर

location_on रमना access_time 06-Jul-20, 09:56 AM visibility 645
Share



												कोविड -19 में जान पर खेल कर संक्रमितों का इलाज करने वाले चिकित्सक को, वेतन भुगतान के लिए लगानी पड़ रही है कार्यालय का चक्कर
डॉक्टर अरुण कुमार


उमेश कुमार check_circle
संवाददाता



रमना : कोरोना काल में अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों के लिए काम करने वाले एक चिकित्सक को अपने दो महीने के मानदेय के लिए स्वास्थ विभाग के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। विभाग की उदासीनता के कारण चिकित्सक काफी निराश व परेशान हैं। रमना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित चिकित्सक डॉक्टर अरुण कुमार को मार्च व अप्रैल का वेतन भुगतान आज तक नहीं हुआ है। वैसे उनके खाते में दो महीने का एडवांस राशि पड़ा हुआ है। लेकिन विभागीय कार्रवाई के भय से उक्त चिकित्सक उस राशि को अपने खाते से नहीं निकाल रहे हैं। वह पिछले दो महीने से मार्च व अप्रैल का वेतन भुगतान के लिए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गढ़वा के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
क्या है मामला : डॉ अरुण कुमार की पोस्टिंग कोरोना काल में कोविड अस्पताल मेराल में कर दिया गया था। इस दौरान उन्हें चार माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ था। काफी दौड़-धूप के बाद विभाग द्वारा नवंबर 2019 से फरवरी 2020 तक का वेतन भुगतान किया गया। उस समय चार महीने की बजाए डॉक्टर अरुण को छह महीने का वेतन भुगतान कर दिया गया। मार्च में ही उन्हें मार्च व अप्रैल का एडवांस वेतन प्रदान कर दिया गया। अपने खाते में दो महीने का एडवांस वेतन आ जाने के बाद डॉ अरुण ने चेक के माध्यम से उस राशि को वापस भी कर दिया। लेकिन अभी तक विभाग द्वारा चेक डिपाजिट कर दो महीने के वेतन का एडवांस पैसा वापस नहीं लिया गया है। जिसके कारण अरुण को मार्च व अप्रैल का वेतन नहीं मिल पा रहा है।
डॉ अरुण ने विभाग के अधिकारियों को इस मामले में हस्तक्षेप कर मार्च व अप्रैल का वेतन भुगतान कराने का आग्रह किया है। मई का वह जून का वेतन भुगतान उनका हुआ है। दो महीने का वेतन भुगतान नहीं होने से उक्त चिकित्सक काफी निराश हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play