whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157374 readers visited
Loading...

Advertisement

स्क्रीनिंग तथा कोरेन्टीन के प्रति लापरवाही से गढ़वा में कहर बरपा रहा है कोरोना

location_on गढ़वा access_time 21-May-20, 03:46 PM visibility 712
Share



																		स्क्रीनिंग तथा कोरेन्टीन के प्रति लापरवाही से गढ़वा में कहर बरपा रहा है कोरोना


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नुतन टीवी



गढ़वा : गढ़वा जिले में कोरोना कहर बरपाने लगा है। कोरोना के कहर बरपाने के पीछे प्रशासनिक लापरवाही बड़ा कारण है, क्योंकि जिला मुख्यालय गढ़वा के नामधारी कॉलेज में प्रवासी श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे स्क्रीनिंग सेंटर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने तथा प्रवासी श्रमिकों के कोरेण्टाइन करने की बंदइंतजामी से ही जिले में कोरोना तेजी से फैल रहा है। इस सच्चाई से रूबरू होकर यदि अब भी सतर्कता नहीं बरती गयी तो आनेवाला समय में गढ़वा में कोरोना के तांडव मचाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि गढ़वा जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले 29 दिनों में एक से बढ़कर 47 हो चुका है, याद करें कोरोना का पहला मामला जिला मुख्यालय गढ़वा के नगर परिषद इलाके में पठानटोली से एक युवक से शुरू हुआ था।
Advertisement
इसके कुछ दिन बाद ही उक्त युवक के संपर्क में आए दो बच्चे कोरोना प्रभावित मिले इन तीनों कोरोना पीड़ितों को ठीक होने के चंद घंटे बाद ही अचानक गढ़वा जिले में कोरोना का एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें एक ही साथ 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए ये सभी कोरोना पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक थे, जो सूरत और महाराष्ट्र के इलाके से आकर श्री बंशीधर नगर के महदेइया के निर्माणधीन जेल में कोरेण्टाइन कराए गए थे, अब तक एक साथ गढ़वा जिले में पाए जाने वाले सर्वाधिक 20 की संख्या वाले इन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पाए जाने के बाद भी प्रशासन सतर्क हो गया होता, और एतिहात बरतते हुए प्रवासी श्रमिकों को कोरेण्टाइन कराने के प्रति सजग रहा होता तो गढ़वा को इसके बाद 4,1,1 तथा 18 का चार राउंड में जो 24 पॉजिटिव कोरोना विस्फोट से गुजरना पड़ा शायद इससे बचा जा सकता था।
Advertisement
क्योंकि इसके बाद जो प्रवासी श्रमिकों को आने का सिलसिला शुरू हुआ उसमें प्रशासन के नाक के निचे श्री सद्गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा के स्क्रीनिंग हॉल में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। ऐसे में यदि जांच किया जाए तो संभव है, गढ़वा का नामधारी कॉलेज ही कहीं कोरोना केरियर साबित ना हो जाए। क्योंकि 20 मई को जो भी मरीज पाए गए हैं उसमें सूचना के अनुसार अधिकतर नामधारी कॉलेज के दो नंबर टेबल पर स्क्रीनिंग कराने के बाद कोरेण्टाइन किए गए थे। कम से कम सदर प्रखंड के कोरवाडिह में पाए गए सभी 15 कोरोना प्रभावित प्रवासी श्रमिकों के मामले में तो यह पक्के तौर पर कहा जा सकता है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि नामधारी कॉलेज का स्क्रीनिंग सेंटर गढ़वा जिले का कोरोना कैरियर बनता जा रहा है।
Advertisement
साथ ही जिले में जो कोरेण्टाइन सेंटर चल रहा है, उसमें अव्यवस्था की खबरें भी लगातार सामने आ रही है। जैसे कोरेण्टाइन कराए गए प्रवासियों का रात में घर चला जाना, फ्री होकर घूमने की शिकायत लगातार मिल रही है। सरकारी रिकॉर्ड में इसके प्राथमिकी भी दर्ज हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को होम कोरेण्टाइन कराया गया उनका भी निगरानी नहीं किया गया। तात्पर्य यह कि जहां-जहां भी एहतियात बरतना था प्रशासन ने एतिहात के नाम पर एसडीओ से बीडीओ होते छोटे कर्मचारियों के और पंचायत के मुखिया के नाम बगैर संसाधन उपलब्ध कराए कागज दौड़ाकर अपने कर्तव्य का इतिश्री मान बैठे। नतीजा सामने है कि ना तो स्क्रीनिंग का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मापदंडों के बीच चल रहा है और ना ही कोरेण्टाइन सेंटर। नतीजा सामने है गढ़वा में पिछले 29 दिनों के दौरान 47 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play