रमना :
सोनवान कैफे संचालक व रमना निवासी स्व. धनुकी राम के 40 वर्षीय पुत्र मनोज राम का बाइक दुर्घटना में निधन हो गया।
मनोज राम अपने बुलेट से शुक्रवार की शाम सोनेहारा गांव से लौट रहा था। इसी दौरान चुंदी घाटी से पीछे शिव मंदिर के पास बुलेट दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों व डंडई थाना पुलिस के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। लेकिन रांची जाने के क्रम में ही मनोज राम की मौत हो गई।
मनोज राम की मौत की सूचना पाकर रमना - डंडई मार्ग स्थित उसके आवास पर पहुंच कर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, ओबिसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शकर चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुमन गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह, जनवितरण दुकानदार रविंद्र पाल, गुंजेश सिंह, राजू कुमार, रामजी राम, कृष्णा सिंह, हरी राम, संजय गुप्ता, सुनेश्वर राम, धर्मेंद्र कुमार पासवान एवं आशीष कुमार सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।