गढ़वा :
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बस्ती निवासी विकास बैठा का पुत्र अमित रजक 10 वर्ष सांप काटने से मृत्यु हो गई
घटना के संबंध में बताया गया कि अमित मकई तोड़ने खेत में गया हुआ था तभी अचानक सांप ने डस लिया घटना के बाद परिजनों से गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के लिए गुरुवार को लाया था जबकि घर वालों ने झाड़-फूंक करने के चक्कर में ओझा के पास ले गए थे आज सुबह शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद मौत हो गई पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल मैं पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है