गढ़वा : गढ़वा शहर के मिस्कार मुहल्ला वार्ड नंबर - 07 के रहने वाली महिला मरीज जो कि ऑपरेशन के लिए खून की कमी से जूझ रही थी। इसकी जानकारी जन जागृति विकास मंच के पदाधिकारी एव सदस्यों को मिली, तो तुरंत मंच के स्वच्छता सचिव विकास कुमार बघेल ने मंच के बैनर तले ब्लड बैंक पहुंच कर प्रथम बार रक्तदान कर महिला की जान बचाई।
उन्होंने बताया कि जब तक रक्तदान नहीं किए थे तब तक काफी झिझक थी , मगर अब अच्छा महसूस हो रहा है। मंच के अध्यक्ष सुगंध कुमार बघेल ने कहा कि रक्तदान है महादान, इससे होता है इस मौक पर मंच के सह सचिव रोहित कुमार, व आर्यन कुमार, मंच के स्वच्छता सह सचिव कंचन कुमार , जितेंद्र बघेल, इत्यादि लोग उपस्थित थे।