बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी के तहत चांदनी गुप्ता , रेखा देवी ,गुलबसन प्रवीण सहित अन्य के आवास का फीता काटकर गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अमरुद, नींबू व आम के पौधों का वितरण किया।उन्होंने सभी आवास के लाभुकों से पर्यावरण सुरक्षित रखने व हरियाली के लिए पौधा लगाने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पौधा लगाने के बाद उसकी करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जनहित की सबसे बड़ी योजना है। जिसे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में सभी तबके के लोगों का ख्याल रखकर आवंटित किया गया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पूरा लाभ नगर पंचायत वासियों को मिल रहा है ।उन्होंने कहा कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है वे निर्धारित समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूरा करें ।
उन्होंने कहा कि आवास निर्माण कार्य मे तेजी लाने की जरूरत है ।उन्होंने कहा कि अभी तक जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाना हम सभी नगर पंचायत कर्मी और जनप्रतिनिधि का दायित्व है।इस अवसर पर नगर प्रबंधक रवि कुमार ,सीएलटीसी आलोक नारायण, इरशाद आलम, पार्षद पुष्पा देवी , विजय ठाकुर, सुधीर प्रजापति, पीएमसी सतीश कुमार, श्रीधर बख़्श राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।