whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26475511
Loading...


माध्यमिक शिक्षा संघ ने सचिव के नाम जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-21, 05:10 PM visibility 650
Share



माध्यमिक शिक्षा संघ ने सचिव के नाम जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव रवींद्र सिंह के निर्देशानुसार आज झारखण्ड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी गढ़वा कार्यालय के प्रधान सहायक ओमप्रकाश सिंह को राजकीय/राजकीयकृत/उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालयों में पीजीटी शिक्षकों को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाये जाने के विरोध में शिक्षा सचिव ,स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार राँची के नाम से जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापकों एवं संघीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया। इस सम्बंध में जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार ने अपने कार्यालय के ज्ञापक 415,दिनांक 25/02/2021 के द्वारा झारखंड राज्य के सभी जिले के राजकीय/राजकीयकृत/उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालयों के संदर्भ में प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाये जाने हेतु एक अधिसूचना जारी किया गया था।
इस अधिसूचना के विरोध में सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने माननीय उच्च न्यायालय राँची में याचिका दायर करते हुए इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का याचना किया गया था।इस याचिका पर उच्च न्यायालय ने शिक्षा विभाग को छह सप्ताह के अंदर जबाब देने हेतु नोटिस भी दिया गया है।परन्तु, कुछ जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा इस आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए अपने जिले के सभी माध्यमिक+2उच्च विद्यालयों में पीजीटी को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया जा रहा है जो कि न्यायालय के आदेश की पूर्णतः अवहेलना है। हमारे गढ़वा जिले में भी जितने भी अलग-अलग कोटि के उच्च विद्यालय हैं,उन विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद की निर्धारित योग्यता स्नातकोत्तर प्रशिक्षित है, वर्तमान अवधि में वरीय शिक्षक ही कार्यरत हैं।
परन्तु, दो से तीन वर्षों से कार्यरत अनुभवहीन पीजीटी शिक्षकों को अधिकांश विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाध्यापक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा पूर्व में बना दिया गया हैं।अनुभवहीन होने के कारण कार्यालयी कार्यो में विभाग को भी सदैव परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा सचिव एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के द्वारा करबद्ध अनुरोध किया जाता है कि जबतक माननीय उच्च न्यायालय से उक्त सम्बन्ध में स्पष्ट फैसला नहीं हो जाता है, तबतक जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में उच्च विद्यालय के वरीय शिक्षकों को ही प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर यथावत बने रहने दिया जाए।
इस अवसर पर राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय गढ़वा के प्रभारी प्रधानाध्यापक-सह- जिला संयोजक रेयाज अहमद,उत्क्रमित उच्च विद्यालय जरही के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्यजीत पाण्डे, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गरबाँध नगर उंटारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र राम एवं संघ के उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण कुमार यादव उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play