गढ़वा :
भाजपा गढ़वा जिला इकाई द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता मे आपातकाल काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गये गढ़वा मेन रोड निवासी महेंद्र कश्यप को भाजपा परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि 25 जुन 1975 को कांग्रेस पार्टी की तात्कालिन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष नेताओं के साथ साथ मिडिया को भी पुरी तरह बंद करने को आदेश जारी कर दिया उसमें बहुत सारे मिडिया के लोगों को जेल में डाल दिया गया।
निश्चित रूप से 1975 में लोकतंत्र की खुलेआम हत्या किया गया था इस आपातकाल के दौरान देश के राष्ट्रभक्त नेताओं ने जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में एक बड़ा आन्दोलन खड़ा किया गया। उस आन्दोलन में देश के सभी दलों ने समर्थन दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि वर्तमान की हेमंत सरकार भी वही 1975 के आपातकाल को दोहराने में लगी हुई है लेकिन अब समय बदल गया है
इनकीी ओछी मानसिकता को झारखंड की जनता समझ चुकी है झारखंड में बदलाव की लहर शुरू हो गई है
जबकि पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि आपातकाल के पृष्ठभूमि लाल बहादुर शास्त्री के मरने के बाद देश के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा न्यायपालिका के टकराव 27 फरवरी 1967 को निश्चित हो गया था सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने जस्टिस सुबाराव के नेतृत्व में एक खंडपीठ ने सात बनाम 6 जजों के बहुमत से सुनाए गए फैसले ने यह कहा गया था कि संसद के दो तिहाई बहुमत के साथ भी किसी संविधान संशोधन के जरिए मूलभूत अधिकारों के प्रावधान को न तो खत्म किया जा सकता है और ना सीमित किया जा सकता है जिसका फल स्वरुप 25 जून 1975 में आपातकाल लागू किया गया इसके अनेकों अनेक कारण थे परंतु मूल रूप से शुरुआत 1967 में ही हो गया था कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी सुरेन्द्र विश्वकर्मा विजय केशरी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे उपाध्यक्ष अविनाश पासवान महामंत्री विकास तिवारी संजय कमलापुरी कैलाश कश्यप संजय जायसवाल उमेश कश्यप डा. लालमोहन कुमार कनिष्क राजीव रंजन पासवान अनुसुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता पार्वती सिंह सरोज सिंह जितेंद्र दीक्षित बलराम यादव गुड्डू यादव मनोज सिंह राधो चंद्रवंशी अनील केशरी रंजीत जायसवाल रामाकांत गुप्ता विकास दुबे राजकुमार विश्वकर्मा संतोष चंद्रवंशी अक्षय दुबे मनोज चौधरी सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।