अनुमंडल मुख्यालय के रंंका थाना क्षेत्र कंचनपुर पंचायत के ग्राम बेलवादामर निवासी सत्येंद्र भुइयां उम्र करीब 18 वर्ष पिता बलराम भुइयां का रंका रघुनाथ अखाड़ा के पास गोपाल सोनी के नवनिर्मित मकान छत की ढलाई के दौरान दोपहर लगभग 01:00 बजे करंट लगने से मौत हो गई है।
बताया जाता है कि मकान के ऊपर बिजली की तार लटकी हुई थी । मजदूर संतेन्द्र भुइयां छत की ढलाई करने के क्रम में बिजली की तार के चपेट में आने से बेहोश हो गया।
उसे इलाज के लिए रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।परिजनों ने शव को अपने घर ले गए ।इधर सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस प्रशिक्षु दरोगा शंकर प्रसाद कुशवाहा अपने दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है ।
युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।