भवनाथपुर :
भवनाथपुर के ग्रामीण इलाकों में नुक्कड़ नाटक के टीम द्वार नाटक का दिखलाकर लोगों को कोरोना के टीका लगवाने के लिए जागरूक करवाया जा रहा है।
इसी के तहत बुधवार को बुका गांव के अमोला टोला में नुक्कड़ नाटक के टीम पहुंचकर टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया।
आपको बता दें कि कोरोना के टीका लगवाने के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हुई अफवाहों के वजह से लोग टीका नहीं लगवा रहें हैं,ग्रामीण क्षेत्रों में टीका लगाने के लिये वैक्सीनेशन सेंटर पर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी लोगों के नहीं आने के वजह से बैरंग वापस हो रहें हैं।
इसे देखते हुए तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीका को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव को देखते हुए टिकाकरण में कमी के मुख्य कारण शिकायत के आलोक में जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के जरिये टीकाकरण और कोरोना जांच के लिए नुक्कड़ नाटक की टीम लोगों को जागरूक कर रही है।