कांडी :
कांडी प्रखण्ड के पतीला पंचायत के गरीब लाभुकों का नाम प्रधानमंत्रीआवास योजना के प्रतीक्षा सूची से हटा दिया गया है
इस सम्बंध में पंचायत की मुखिया पूजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत के कुल 95 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास आवास योजना के प्रतीक्षा सूची से से वंचित कर दिया गया है सभी निर्धन व्यक्ति व आवास के योग्य लाभुक हैं पूजा सिंह ने बताया कि आवास प्लस 2018 में जो डाटा तैयार किया गया था जिसमें सभी लाभुक अत्यंत ही निर्धन परिवार से हैं आवास की आस में बैठे सभी गरीब लाभुक के पास मिट्टी का आवास है वह भी जर्जर अवस्था में है जिसको लेकर मुखिया पूजा सिंह क ही कि हमारी जानकारी के बिना ही 95 गरीब लाभुकों का नाम सूची से हटा दिया गया जिनमे - प्रतिमा देवी निर्मला देवी रूपा कुमारी मुनमुन देवी राजू पासवान कबूतरी देवी दिनेश राम रमेश राम सुनीता देवी सहित अन्य का भी नाम शामिल है इस सम्बंध में पंचायत सचिव- विश्वनाथ राम से उन्होंने पूछा की आवास के लाभुकों का नाम कैसे हटा तो पंचायत सचिव ने बताया कि मैंने किसी का नाम नहीं हटाया है मुखिया पूजा सिंह ने बताया कि इस सम्बन्ध में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कांडी व पंचायती राज पदाधिकारी गढ़वा को फोन के माध्यम से जानकारी दे दी गई है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जांच कर हटाए गए लाभुकों के नामों को पुनः नहीं जोड़ा गया तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे