whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27190029
Loading...


डिस्ट्रिक्ट जज व डीसी ने विधवा को स्पॉन्सर सिप योजना के तहत 6000 का चैक, परिवारिक लाभ व विधवा पेंशन दी

location_on मेराल access_time 24-Jun-21, 06:25 PM visibility 663
Share



डिस्ट्रिक्ट जज व डीसी ने विधवा को स्पॉन्सर सिप योजना के तहत 6000 का चैक, परिवारिक लाभ व विधवा पेंशन दी


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : विधिक सेवा प्राधिकार के तहत प्रधान जिला जज योगेश्वर मनी एवं उपायुक्त राजेश कुमार पाठक गुरुवार को मेराल प्रखंड के लखेया गांव में कोरोना संक्रमण से हुए मौत पर मृतक सुनील बैठा के घर पहुंच कर उनके पीड़ित परिवार से मिला तथा परिवार में रह रहे लोगों से उनके स्थिति का जायजा लिया। मृतक सुनील बैठा 35 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण की चपेट में अपनी जान गवा दी। जो अपने पीछे पत्नी तथा तीन बच्चे जिसमें दो लड़की एक लड़का और एक विधवा मां शामिल है उपायुक्त एवं प्रधान जिला जज उप विकास आयुक्त ने संयुक्त रूप से मृतक के पत्नी सुनीता कुंवर को होस्टर केयर एवं स्पॉन्सर सिप योजना के तहत 6000 का चैक एवं परिवारिक लाभ, विधवा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र देते हुए खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया।
उपायुक्त श्री पाठक ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से कोविड-19 का टीका लेने का आग्रह किया। वहीं वीडियो गौतम कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड-19 का टीका लेने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतो में जागरूकता लाकर लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए पंचायत के सभी लोगो को हर हाल में टीका लगवाने का प्रेरित करें। उन्होंने पंचायत के ग्राम प्रधान से कहा कि जागरूकता लाने के लिए 15वें वित्त मद से राशि खर्च कर सकते है उपायुक्त ने जिले भर के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए एकमात्र सुरक्षा कवच टीका ही है लोग अपनी बारी आने पर कोविड-19 केंद्र पर जाकर हर हाल में टीका लें। वही प्रधान जिला जज योगेश्वर मनी ने कहा कि इस महामारी में न्यायपालिका भी सहयोग के लिए शामिल है और जिला विधिक सेवा प्राधिकार संस्था के लोग इस अभियान को सफल बनाने में दिन रात मेहनत कर रहे है इसी के उपरांत आज लखेया गांव में पहुंचकर कोरोना संक्रमण से हुए पीड़ित परिवार से मिलकर इनको हर तरह का सहयोग किया गया उन्होंने लोगों से कोरोना के रोकथाम के लिए एकमात्र उपाय कोविड-19 का टिक्का बताया तथा मांस का हमेशा उपयोग एवं सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा।
इधर ग्राम प्रधान के पति शिव कुमार चौधरी के द्वारा पीड़ित परिवार को 25 केजी चावल दाल आटा सरसों तेल आलू आदि सहयोग किया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त सत्यनारायण उपाध्याय, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आरके लाल गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव,जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सिंधु नाथ लमाए, सी डब्लू सी के अध्यक्ष उपेंद्र नाथ दुबे, वीडियो गौतम कुमार, अंचल अधिकारी अंगार नाथ स्वर्णकार, प्रखंड सहायक रवि रंजन कुमार, अंचल सहायक आलोक कुमार सिंह, एजीएम व प्रभार प्रखंड खाद्य आपूर्ति प्रभारी सतीश सिंह, पीएलभी राकेश कुमार चौधरी, गुरुदेव विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play