श्री बंशीधर नगर /बिशुनपुरा : बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही के द्वारा जनता के शिकायत पर विभिन योजनाओ का समीक्षा की गई। इसके पूर्व विधायक कक्ष का फिता काट व नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया गया । समीक्षा बैठक में भेक्सिनेशन को लेकर पँचायत वार उपस्तित पँचायत सेवक से 45 प्लस व 18 प्लस का रिपोर्ट माँगी।संतोषजनक रिपोर्ट नही मिलने पर उन्हें हर हाल में भेक्सिनेशन की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
विधायक भानु ने कहा कि आज के तारीख में मेरा पहला लक्ष्य भेक्सिनेशन है।देश मे चल रहे कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी को भैक्सिन लेना अनिवार्य है। वही प्रखंड में चल रहे विभिन योजनाओ व रासन,पेंसन में घूसखोरी को लेकर मिली शिकायत पर उपस्तित सम्बन्धित विभाग के पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुवे ईमानदारी पूर्वक कार्य करने को कहा।
उन्होंने अगले बैठक तक कार्य मे प्रगति नही लाने व शिकायत मिलने पर सम्बन्धित पदाधिकारी पर करवाई करने की वात भी कही।वही प्रखंड में नरेगा द्वारा संचालित मिटी मोरम सड़क कूप निर्माण जैसे विभिन योजनाओं में तेजी लाने किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यो में अनियमितता और घुस लेकर अयोग्य लोगो को योजना का लाभ दिया गया तो इसके लिए उसमे संलिप्त पदाधिकारी जिमेवार होंगे।
इस मौके पर वी डी ओ जयपाल महतो विधायक प्रतिनिधि कृष्ना विश्वकर्मा,अवध बिहारी गुप्ता,अशोक पासवान, मुना सिंह,जितेंन्द्र दिकछित सहित प्रखंड व अंचल कर्मी उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर-
प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक किया तथा पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में विधायक ने कहा की पूरा देश कोरोना महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसी स्थिति में हम सबो को इस महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है।उन्होंने प्रखण्ड में टीकाकरण कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रखंड में टीकाकरण की गति काफी धीमी है ।टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए सबको मिलकर काम करना होगा। उन्होंने एक माह के अंदर 60% टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर उंटारी प्रखंड में मात्र अभी तक लगभग 23% ही टीकाकरण का कार्य हुआ है जो काफी कम है। उन्होंने इसके प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को टीम बनाकर कार्य मैं तेजी लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिस समुदाय में टीकाकरण को लेकर भ्रम की स्थिति है काफी वैसे समाज के लोगों की बैठक बुलाकर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। ताकि एक माह के अंदर 60% का लक्ष्य पूरा हो सके। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को 3 दिनों के अंदर पंचायत स्तरीय टीकाकरण का रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। विधायक श्री शाही ने अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी को रमुना व बिशनपुरा के प्रभारी चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इसके बाद विधायक ने सभी विभागों की समीक्षा बारी बारी से किया। प्रखंड में अभी तक एक भी ग्रीन कार्ड नहीं बनने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विगत दिनों ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन शिविर लगाकर प्राप्त किया गया था, लेकिन आज तक एक भी ग्रीन कार्ड नहीं बना जो काफी अफसोस जनक है।
उन्होंने जन वितरण प्रणाली द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने की बात करते हुए कहा कि गरीबों को 5 किलो प्रति यूनिट मुफ्त मिलने वाला अनाज नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कमिटी बनाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इज्जत बचाना है तो राशन जनता तक पहुंचाना होगा। विधायक ने बीज वितरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीसीओ को हाइब्रिड धान का बीज उपलब्ध कराकर वितरण कराने तथा खाद की व्यवस्था सभी पैक्स में कराने का निर्देश दिया। मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए विधायक ने कहा कि पशु शेड के वितरण में काफी अनियमितता हुई है।जिनके पास पशु नहीं है, उन्हें भी पशु शेड आवंटित किया गया है।
इसकी जांच होनी चाहिए। जमीन वाले व्यक्ति को कुआं व जिनके पास पशु है उन्हें पशु शेड मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भेंडर के पास अपनी कोई दुकान नहीं है, इसके बावजूद वे सभी समान का बाउचर दे रहे हैं। इसकी भी जांच होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि भेंडर 40% राशि काटकर लाभुक को भुगतान कर रहे हैं जो गलत है।विधायक ने आंगनबाड़ी व शिक्षा विभाग की भी समीक्षा किया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को समीक्षा के बाद रोजगार सेवकों का स्थानांतरण करने का निर्देश दिया। इसके बाद विधायक भानु प्रताप शाही ने नगर पंचायत में चल रहे कार्यों की समीक्षा किया। नगर प्रबंधक को वार्ड पार्षदों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सभी वार्डों में सेनेटाइजेशन कराया करावें। टीकाकरण के लिए वार्ड चिन्हित करें तथा 2 दिनों के अंदर प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित राशि का भुगतान करें। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचलाधिकारी अजय कुमार तिर्की ,अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रखण्ड कोड़ी कोड़ी नेटर स्नेहा सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता ,अशोक सेठ, लाल मोहन यादव ,बिभुतिभूषण चौबे, राकेश चौबे, मुकेश चौबे ,मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय, कुमार कनिष्ठ ,सीडीपीओ रीना साहू, नगर प्रबंधक रवि कुमार ,पंचायत सचिव बिरेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, जगदीश राम ,उमेश राम सहित सभी जन सेवक, रोजगार सेवक व भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।