गढ़वा : केंद्र सरकार द्वारा गढ़वा जिले के श्रीनगर में सोन नदी में पुल निर्माण की स्वीकृति दिए जाने का गढ़वा के विधायक व झारखंड सरकार के पेय जल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने स्वागत किया है।
साथ ही श्री ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम को बधाई दी है।
मंत्री श्री ठाकुर ने आश्वस्त किया है कि उक्त पुल निर्माण में राज्य सरकार जिला प्रशासन एवं झामुमो पूरी तरह से सहयोग करेगा तथा पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समय अवधि में पूर्ण हो इसमें आने वाली तमाम बाधाओं को मिलजुल कर दूर किया जाएगा। मंत्री ने कहा है कि वे विकास के किसी भी किए गए प्रयास का भरपूर समर्थन व स्वागत करते हैं।