रंका :
गढ़वा रंका अनुमंडल मुख्यालय के रंंका थाना क्षेत्र के तमगे पंचायत में वज्रपात से 3 पशु की मौत हो गरी है जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल रंका से गढ़वा रेफर कर दिया गया है । ग्रामीण सचीतानंद पासवान ने बताया कि गांव में मूसलाधार बारिश के साथ बज्रपात हुई जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया जिसमें 3 पशुओं की मौत हो गई । जिसमें बताया गया है कि दो पशु शचीतानंद पासवान एवं एक पशु अशोक पासवान का बताया जा रहा है । इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के साथ तड़क के साथ बिजली गिरी जिससे गांव के एक ग्रामीण घायल हो गया एवं तीन पशुओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई