रमना :
रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक भानुप्रताप शाही ने वैक्सीनेशन के प्रगति और विभिन्न विभागो की समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशानिर्देश दिया साथ बैठक में उपस्थित नही होने वाले विभागों के पदाधिकारी और कर्मीयों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया |उन्होंने कहा कि मनरेगा, पीएम आवास, पीडीएस सहित कई विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मियों की शिकायत ग्रामीणो के द्वारा लगातार प्राप्त हो रही है |ऐसे में अधिकारी और कर्मी जनता के कार्यो के प्रति जिम्मेवार बने उन्हें परेशान नही करे |उन्होंने कहा कि अगला महिना के समीक्षा बैठक में शिकायत कम होना चाहिए, योजनाओं में सकारात्मक प्रगति होना चाहिए |इसके पहले बीडीओ हुलास महतो ने भानुप्रताप शाही को पुष्पगुच्छ भेट कर सम्मानित किया | भानुप्रताप शाही ने कहा कि मनरेगा योजना से संचालित गौशला निर्माण,कूप निर्माण और प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार का लेनदेन का मामला आने के बाद केंद्रीय जांच समिति के द्वारा जांच के लिये केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा | उन्होंने कहा कि अधिकांश जल मीनार खराब होने की सूचना पर हुलास महतो को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है |मनरेगा योजना मे बीपीयो कुश केशरी की लगातार मिल रही शिकायत पर भानुप्रताप शाही ने फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार लाने का हिदायत दिया |उन्होंने बैठक में शामिल सभी लोगों से कहां की अगली बैठक से पहले रमना प्रखंड मे शत प्रतिशत वैक्सीनेश होना चाहिए इसके लिए सभी लोग तनमन से लग जाए |
उन्होंने बीडीओ और चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा वैक्सीनेसन के प्रति किए जा रहे काम की सराहना किया|मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी अरुण कुमार, कनिय अभियंता सिराज अंसारी, संसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी सहित कई विभाग के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे |